अमित नाम का अर्थ और राशिफल – Amit meaning in hindi

You are currently viewing अमित नाम का अर्थ और राशिफल – Amit meaning in hindi
Image sources: canva.com

एक ऐसा नाम जो अधिकतर सुना जाने वाला नाम हैं। यह नाम जितना प्रचलित और पुराना हैं, ठीक उसी प्रकार इस नाम का गहरा अर्थ भी हैं। अगर आप अपने बच्चे के लिए अमित नाम रखने के लिए सोच रहे हैं या फिर किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसका नाम अमित हैं। इसलिए, आप इस नाम के बारें में जानकारी एकत्र करना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं। बलस्नेह के आज इस लेख में हम अमित नाम से जुड़े सभी जरूरी जानकारी जैसे अमित नाम के अर्थ, राशि, शुभ अंक जैसे अनेकों तथ्यों के बारे में देखेंगे, जोकि निम्नलिखित प्रकार से हैं।

अमित नाम का अर्थ (मतलब) – Amit meaning in hindi:

अमित नाम का अर्थ जिसकी कोई सीमा न हो, जो मिटने वाला न हो, असीमित, अनंत और प्रकाश होता हैं। अमित नाम के लड़के सादा जीवन और उच्च विचार की भावना को लिए हुए अपना जीवन जीते हैं। इसके अलावा, इस नाम के बच्चों का लगाव लोगों के प्रति अधिक रहता हैं, तथा अपने नाम के अनुरूप अपना जीवन भी बना लेते हैं। क्योंकि, अमित नाम धारक के व्यक्ति अपने आपको हर परिस्थितियों में सबसे आगे पाते हैं। इनका जीवन लोगों के कल्याण और परोपकार में अधिक बीतता हैं। इसप्रकार से, आप समझ सकते हैं की अमित नाम का कितना खूबसूरत अर्थ हैं।

क्र.संपहलुविवरण
1.नामअमित (Amit)
2.अर्थअसीमित, अनंत, प्रकाश
3.लिंगलड़का
4.धर्महिंदू
5.शुभ अंक9
6.राशिमेष
7.शुभ दिनमंगलवार
8.शुभ रंगलाल, पीला
9.नक्षत्रकृतिका

अमित नाम की राशिफल – Amit naam ki rashi:

अमित एक ऐसा नाम है जो सोच से परे हो जिसकी कोई सीमा न हो, जो अनंत हो। इस नाम के व्यक्ति मंगल ग्रह के आधीन होते हैं तथा इनकी राशि मेष होती हैं। मेष राशि के व्यक्ति बहुत आशावादी और संघर्षशील होते हैं। जबकि, इन्हें अपने जीवन का मकसद भली भांति पता होता हैं। इस प्रकार से अगर देखा जाए तो इनका व्यक्तित्व बहुत आदर्शवादी और लोगों के साथ मिलजुल कर रहने वाले होते हैं। आमतौर पर मेष राशि के व्यक्ति भगवान श्री गणेश को आराध्य देवता मानकर इनकी क्षत्रछाया में रहते हैं।

मेष राशि से जुड़े अमित नाम का शुभ अंक – Amit naam ke shubh ank:

अंक ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव में बहुत मदद करता हैं। क्योंकि हर व्यक्ति का एक लकी नंबर होता हैं जो व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों से बचाता हैं। इस तरह से अगर देखा जाए तो अमित नाम का शुभ अंक 9 होता हैं। इस ज्योतिष अंक वाले व्यक्ति आमतौर पर मानसिक रूप से बहुत मजबूत होते हैं। इसके अलावा इनको अपने आप पर बहुत ज्यादा भरोसा होता हैं जिसके कारण अमित नाम के लड़के बड़े-से बड़ा मुकाम हाशिल कर लेते हैं।

अमित नाम के व्यक्ति का व्यक्तित्व – Personality of a person named Amit:

अगर बात की जाए की अमित नाम के व्यक्ति के व्यक्तित्व की तो यह कहना गलत नहीं होगा कि, अमित नाम के लड़के अपने सामाजिक और परिवारिक जीवन में निपुण होते हैं। जबकि, इनका व्यक्तित्व आचरण बात व्यवहार से पता किया जा सकता हैं। इसके अलावा, इनके व्यक्तित्व को देखे तो ये बहुत मददगार और मुश्किलों का सामना करने वाले होते हैं। ध्यान देने की बात ये है कि, अमित नाम के लड़के अधिकतर अपने व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान देते हैं।

अमित नाम के लड़कों के गुण – Amit naam ke ladko ke gun:

इस नाम धारक लड़कों के अनेकों गुण होते हैं जो हमेशा अपने व्यक्तित्व को लेकर लोगों के चर्चा का विषय बने रहते हैं। जबकि, इनके अंदर संस्कार, प्रेम और अपनेपन की भावना भरी रहती हैं। इसके अलावा, अमित नाम के लड़कों के कुछ गुण निम्नलिखित हैं।

आशावादी, रचनात्मक
बुद्धिमान, हितकारी
मेहनती, लगनशील
नम्र, परिवर्तनशील
कभी न हार मनाने वाले
बहुत अच्छे जीवनसाथी होते हैं

अ से शुरू होने वाले लड़कों के नाम:

अमित नाम से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):

निष्कर्ष – Conclusion:

अभी तक आपने अमित नाम के अर्थ, राशिफल, शुभ अंक जैसी अनेकों तथ्यों को देखा, हमें उम्मीद हैं इस लेख को पढ़ने के बाद आप अपने बच्चे के लिए अमित नाम को चुनने में आसानी होगी। क्योंकि, हमने इस नाम से जुड़ी लगभग सभी जानकारियों को आपके साथ साझा किया हैं जोकी आपके लिए मददगार साबित हो सकती हैं, धन्यवाद!

Content Review Details

Last Reviewed: 27 December 2024

Next Review: 27 December 2025

Our team has reviewed this content and ensured it is up-to-date. Learn more about our editorial policy here.

Leave a Reply