गरिमा नाम का अर्थ (मतलब) राशि, शुभ अंक – Garima meaning in hindi

You are currently viewing गरिमा नाम का अर्थ (मतलब) राशि, शुभ अंक – Garima meaning in hindi
Image sources: canva.com

बलस्नेह के इस लेख में आज हम आपको एक ऐसे नाम के बारें में बताने जा रहे हैं, जोकि मान और सम्मान से जुड़ा हुआ हिंदू लड़की का नाम हैं “गरिमा” इस नाम का अर्थ, राशिफल, शुभ अंक और व्यक्तित्व जैसी अनेकों बातों के बारें में जानेंगे। यह नाम बहुत ही लोकप्रिय और प्रचलित नाम हैं। इस नाम धारक के अंदर अनेकों तरह की अच्छाइयाँ देखने को मिलती हैं, तो चलिए इस नाम से जुड़ी सभी महत्त्वपूर्ण जानकारियों को देखते हैं, जोकि इस प्रकार हैं:

गरिमा नाम का अर्थ – Meaning of garima in hindi:

अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसका नाम गरिमा हैं या फिर आप अपनी बच्ची का नाम गरिमा रखने की सोच रहे हैं जिसके कारण आप इस नाम के अर्थ के बारें में जानना चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं। जबकि, अगर देखा जाए तो गरिमा नाम का अर्थ मान, सम्मान, इज्जत, गौरव, पद और प्रतिष्ठा होता हैं। इस नाम धारक की लड़कियों के अंदर संस्कार कूट-कूट कर भरा होता हैं। आप इनसे बातचीत करके इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि गरिमा नाम की लड़कियाँ कितनी ज्ञानवान और बुद्धिमान होती हैं। जबकि, अगर दूसरे शब्दों में देखा जाए तो गरिमा नाम का मतलब सामाजिक स्थिति, महिमा, चरित्र तथा गर्व भी होता हैं। यही वह कारण हैं कि गरिमा नाम एक सभ्यता वाला सार्थक नाम माना जाता हैं।

क्र.संपहलुविवरण
1.नामगरिमा (Garima)
2.अर्थमान, सम्मान, इज्जत,
गौरव, पद और प्रतिष्ठा
3.लिंगलड़की
4.धर्महिंदू
5.शुभ अंक4
6.राशिकुंभ
7.शुभ दिनशनिवार
8.शुभ रंगनीला
9.नक्षत्ररेवती

गरिमा नाम की राशिफल – Garima naam ki rashi:

राशिफल व्यक्ति के जीवन में एक अहम भूमिका निभाता हैं। क्योंकि, ज्योतिषविद्या के अनुसार देखें तो हर किसी व्यक्ति की एक राशि जरूर होती हैं। जिसके माध्यम से व्यक्ति के बारें में बहुत कुछ अंदाजा लगाया जा सकता हैं। ठीक इसी प्रकार से देखें तो गरिमा नाम की राशि कुंभ तथा राशि चिन्ह कलश होता हैं। इस नाम धारक के बच्चे का जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ माना जाता हैं। इसके अलावा देखा जाए तो इस नाम के धारक शनि ग्रह के आधीन तथा वायु तत्व के साक्षी होते हैं। इसके गुण की बात की जाए तो चर गुण होता हैं। गरिमा नाम की लड़कियां आमतौर पर लगनशील, मेहनती तथा प्रेरणादायक होती हैं।

गरिमा नाम का शुभ अंक – Garima naam ka shubh ank:

लकी नंबर व्यक्ति के हर कदम-कदम पर साथ देता हैं। क्योंकि, यह वही अंक होता हैं जिसे व्यक्ति अपने आपको इस अंक से जोड़कर रखता हैं। इस प्रकार से देखें तो गरिमा नाम का शुभ अंक 4 होता हैं। ज्योतिषअंक 4 के व्यक्ति बहुत ही लगनशील, जुझारू तथा परिश्रमी होते हैं। इनके अंदर अपने बनाए लक्ष्य को बहुत कम समय में हासिल करने की क्षमता होती हैं। इसके अलावा अगर देखें तो गरिमा नाम की लड़कियाँ अपने शानदार आचरण और व्यवहार के लिए जानी जाती हैं। जबकि, इनका नक्षत्र देखा जाए तो रेवती (ग, स, श) तथा इनका शुभ दिन शनिवार और भाग्यशाली रंग नीला होता हैं। इस प्रकार से आप समझ सकते हैं कि गरिमा नाम कितना शानदार हैं।

गरिमा नाम की लड़कियों का व्यक्तित्व – Garima naam ki ladkiyo ka vyktitv:

अगर आप गरिमा नाम की लड़कियों के व्यक्तित्व के बारें में देखेंगे तो आप समझ सकते हैं कि गरिमा नाम कितना विशाल और संस्कार से भरा हुआ हैं। आमतौर पर देखा गया हैं कि गरिमा नाम की लड़कियों का व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक और शानदार होता हैं। क्योंकि, इन्हें अपने चरित्र को लेकर अधिक चिंता रहती हैं। इन्हें अपने चरित्र को बेदाग रखने के लिए किसी भी प्रकार का कदम उठाने के लिए तैयार रहती हैं। इस तरह से देखें तो गरिमा नाम की लड़कियाँ अपनी सोच से परे होती हैं। अक्सर देखा गया हैं कि इस नाम धारक की लड़कियाँ अपने आपको सच्चाई और ईमानदारी की राह पर लेकर आगे बढ़ती हैं। जिसके कारण इनका नाम परिवार तथा समाज में बहुत ही आदर के साथ लिया जाता हैं।

गरिमा नाम के लड़कियों के सार्थक गुण – Garima naam ki ladkiyo ke sarthak gun:

किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके व्यक्तित्व, गुण तथा अच्छे संस्कार से होती हैं। यही वह कारक हैं जोकि व्यक्ति को ऊँचाइयों के शिखर पर लेकर जाती हैं। ठीक इसी प्रकार से देखा जाए तो गरिमा नाम की लड़कियों के अंदर अनेकों सार्थक गुण देखें जा सकते हैं जैसे इन्हें आप मर्यादित, संस्कारी, ईमानदार , सबके हित की बात करने वाली के रूप में देख सकते हैं। इसके अलावा देखा जाए तो गरिमा नाम की लड़कियाँ अपने आपको अनेकों सभ्यताओं से भरी हुई पाती हैं जिसके कारण इन्हें परिवार और समाज में ऊँचा दर्जा मिलता हैं।

इन्हें भी देखें:

ध्यान दें: ऊपर दिए गए गरिमा नाम के सुझाव केवल शैक्षिक जानकारी के लिए हैं। हालाँकि, ज्योतिषविद्या बहुत जटिल विद्या हैं। आमतौर पर, सभी ज्योतिषयों के मत एक नहीं होते हैं। इसलिए, आपको अपने बच्चे का नाम चुनने से पहले किसी अच्छे योग्य ज्योतिष से सलाह लेनी चाहिए। इस लेख की जानकारी आपके बच्चे के नामकरण के लिए दी गई है, किसी भी त्रुटि के लिए बलस्नेह की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

Content Review Details

Last Reviewed: 23 October 2024

Next Review: 23 October 2025

Our team has reviewed this content and ensured it is up-to-date. Learn more about our editorial policy here.

Leave a Reply