अगर आपके घर में नन्ही परी का आगमन हुआ हैं तो आप बच्ची के लिए कोई सकारात्मक अर्थ वाला नाम जरूर खोज रहे होंगे। ऐसे में बलस्नेह के इस लेख में हम आपको आज एक ऐसा नाम तथा उसके अर्थ, राशि, शुभ अंक जैसी कई सारी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। हमें उम्मीद हैं इस नाम की सभी विशेषताएं सुनकर अपनी बेटी के लिए इस नाम का चुनाव करना आसान होगा, वह नाम ‘दिव्या’ हैं। तो चलो इस नाम से जुड़े सभी पहलुओं को देखते हैं।
दिव्या नाम का अर्थ (मतलब) – Divya naam ka arth:
बच्ची का नामकरण करने के लिए हमारे परिवार तथा रिश्तेदार के लोग सुने-सुनाए नाम रखने के लिए सलाह देने लगते हैं। लेकिन, उनको उस नाम के अर्थ के बारे में जानकारी नहीं होती हैं। इस प्रकार से किसी भी बच्चे का नामकरण करना ज्योतिषविद्या के अनुसार गलत माना जाता हैं। जबकि बच्चे के नामकरण उसके जन्मदिन और जन्म के समय के अनुसार राशि के आधार पर किया जाता हैं, जिसका कोई न कोई सकारात्मक अर्थ भी होता हैं। ठीक इसी प्रकार, दिव्या नाम का अर्थ भव्य, अलौकिक, सुंदर, उज्जवल और ज्योति होता हैं। इस नाम की लड़कियाँ बहुत ही प्रभावशाली होती हैं।
क्र.सं | पहलु | विवरण |
---|---|---|
1. | नाम | दिव्या (Divya) |
2. | अर्थ | भव्य, अलौकिक, सुंदर, उज्जवल |
3. | लिंग | लड़की |
4. | धर्म | हिंदू |
5. | शुभ अंक | 3 |
6. | राशि | मीन |
7. | शुभ दिन | बृहस्पतिवार |
8. | शुभ रंग | चमकीला गुलाबी |
दिव्या नाम की राशि – Divya naam ki rashi:
नाम की राशि नामधारक के जीवन में होने वाले उतार-चढ़ाव को जानने और समझने में मदद करता हैं। जबकि, दिव्या नाम की राशि मीन तथा राशि चिन्ह मछली होती हैं। इस राशि का स्वामी ग्रह, गुरु (बृहस्पति) तथा शुभ दिन गुरुवार तथा सोमवार होता हैं। ध्यान देने की बात ये है कि, दिव्या नाम की लड़कियाँ बुद्धिमान, लगनशील होती हैं। लेकिन, इनके गुण अस्थिर होने के कारण इन्हें कभी-कभी आत्मविश्वाश में कमी देखी जा सकती हैं। इस प्रकार से यह कह सकते हैं कि, मीन राशि की लड़कियाँ सहज, दयालु, मधुर तथा बुद्धिमान होती हैं। इसके अलावा इनको अकेले रहना ज्यादा पसंद होता हैं।
दिव्या नाम का शुभ अंक – Divya naam ka shubh ank:
अंक ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में कई तरह के प्रभाव डालते हैं, जिसके कारण व्यक्ति का व्यक्तित्व प्रभावशाली हो जाता हैं। अगर देखा जाए दिव्या नाम के व्यक्ति के शुभ अंक के बारे में तो वह शुभ अंक 3 होता हैं। ज्योतिष अंक 3 के व्यक्ति अपने जीवन में हर मुश्किल से आसानी से निकलना आता हैं। यह अंक व्यक्ति के जीवन में अनेकों तरह से सार्थक प्रभाव डालते हैं। जबकि, यह अंक दिव्या नाम की लड़कियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता हैं।
दिव्या नाम का व्यक्तित्व – Divya naam ka vyktitv:
व्यक्ति की पहचान उसके व्यक्तित्व के आधार पर किया जाता हैं। जबकि, दिव्या नाम के व्यक्ति अपने सभ्य आचरण और उचित तौर तरीके वाले बात व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। यही वह कारक हैं जो इस नामधारक के व्यक्ति को महान बनाती हैं। इसके अलावा, इन्हें अपने साधारण जीवन के लिए भी जाना जाता हैं इनके अंदर किसी भी प्रकार का दिखावा नहीं होता हैं। ये हमेशा वर्तमान में चल रहे परिस्थितियों के अनुसार अपना जीवन यापन करती हैं। इनका व्यक्तित्व दिव्य ज्योति के समान चमकदार होता हैं।
मीन राशि के अनुसार दिव्या नाम के गुण – Divya naam ke gun:
दिव्या नाम की लड़कियों के गुण प्रभावशाली होते हैं, जोकि निम्नलिखित हैं।
हिंदू लड़कियों के नाम:
- मोनिका नाम का अर्थ (मतलब) राशि और शुभ अंक – Monika meaning in hindi
- अंजलि नाम का अर्थ, राशि और शुभ अंक – Anjali meaning in hindi
- रिया नाम का अर्थ (मतलब) राशि और शुभ अंक – Meaning of riya name in hindi
निष्कर्ष – Conclusion:
इस प्रकार से अभी तक आपने देखा कि दिव्या नाम की लड़कियों का व्यक्तित्व कितना प्रभावशाली होता हैं तथा ये अपना जीवन यापन कैसे करती हैं। जबकि, इस नाम से जुड़े सभी तथ्यों को देखने के बाद आप समझ सकते हैं कि दिव्या नामधारक की लड़कियाँ कैसी होती हैं। इस लेख को पढ़ने के बाद आप खुद निर्णय ले सकते हैं कि दिव्या नाम आपके बच्ची के लिए कितना सार्थक नाम हो सकता हैं, धन्यवाद!
Content Review Details
Last Reviewed: 27 December 2024
Next Review: 27 December 2025