क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसका नाम पूजा हैं या फिर आप अपनी बच्ची का नाम पूजा रखना चाहते हैं? खैर, आप की सोच चाहे जो भी हो आज हम इस नाम से जुड़े उसके अर्थ, राशि, शुभ अंक, ग्रह, नक्षत्र और व्यक्तित्व जैसी कई सारी बातों के बारे में देखेंगे। यह नाम हिंदू धर्म की लड़कियों के लिए चुना जाता हैं जोकि, आध्यात्म का संदेश देता हैं। पूजा नाम बहुत पुराना तथा प्रचलित नाम हैं इसलिए, अधिकतर माता-पिता अपने बच्ची के लिए इस नाम का चुनाव करते हैं, तो चलिए इस नाम से जुड़े कुछ प्रमुख साक्ष्यों को देखते है, जोकि इस प्रकार हैं:
पूजा नाम का अर्थ – Pooja meaning in hindi:
अक्सर हिंदू धर्म में लोग अपने बच्चों के नाम देवी-देवता, धर्म-ग्रंथ या फिर किसी धार्मिक आस्था से जोड़कर रखते हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अगर देखा जाए तो पूजा नाम का अर्थ (मतलब) समर्पण, आस्था, लगाव, प्रार्थना, तथा अनुष्ठान होता हैं। जिस प्रकार से कोई भी व्यक्ति किसी धार्मिक स्थल पर जाकर अपनी मान, बड़ाई, बुद्धि, चतुराई सबकुछ त्याग दें अथवा अर्पण कर दें और नतमस्तक हो जाता हैं, तो वह व्यक्ति पुजारी के श्रेणी में आने लगता हैं, जिसे सांसारिक चीजों से कोई वास्ता नहीं होता। जबकि, अगर देखा जाए तो इस नाम की लड़कियाँ आध्यात्मिक स्वभाव की होने के कारण इनके अंदर अपने धर्म के प्रति बहुत ज्यादा लगाव होता हैं। यही वह कारण है कि हिंदू धर्म में लोग अपने लड़कियों का नाम पूजा रखना पसंद करते हैं।
क्र.सं | पहलु | विवरण |
---|---|---|
1. | नाम | पूजा (Pooja) |
2. | अर्थ | समर्पण, आस्था, लगाव, प्रार्थना, तथा अनुष्ठान |
3. | लिंग | लड़की |
4. | धर्म | हिंदू |
5. | शुभ अंक | 3 |
6. | राशि | कन्या |
7. | शुभ दिन | बुधवार |
8. | शुभ रंग | हरा |
9. | नक्षत्र | स्वाति |
पूजा नाम की राशि – Pooja naam ki rashi:
किसी भी व्यक्ति के नाम की राशि जानने के लिए अक्सर हमें ज्योतिषविद्या का सहारा लेना पड़ता हैं। क्योंकि, ज्योतिषविद्या ही एक ऐसा माध्यम हैं जिसकी मदद से किसी भी व्यक्ति के राशि का नाम जाना जा सकता हैं। इसप्रकार से, देखें तो पूजा नाम की राशि कन्या तथा राशि चिन्ह कुमारी होती हैं। पूजा नाम की लड़कियाँ बुध ग्रह के आधीन तथा पृथ्वी तत्व की साक्षी होती हैं। जबकि, ध्यान देने की बात ये है कि इस नाम की लड़कियाँ बहुत ही आस्थावान तथा धार्मिक स्वभाव की होती हैं। जिसके कारण इन्हें पूजा पाठ करना अधिक पसंद होता हैं। इस प्रकार से देखें तो इनका जीवन अपने आप में बहुत सहज, सरल और प्रेरणादायक होता हैं।
पूजा नाम की लड़कियों का शुभ अंक – Pooja naam ki ladkiyo ka shubh ank:
लकी नंबर व्यक्ति के जीवन में हर मोड़ पर कई तरह से मदद करते हैं। जबकि, देखा जाए तो इस नाम धारक की लड़कियाँ अपने आपको अध्यात्म से जोड़कर रखती हैं जिसके कारण इनके अंदर सांसारिक वातावरण का कोई प्रभाव नहीं पड़ता हैं। यही वह कारण हैं की पूजा नाम की लड़कियाँ बहुत ही सहज, सरल और शांत स्वभाव वाली होती हैं। इसके अलावा ज्योतिषविद्या के अनुसार देखें तो इनका शुभ अंक 3 होता हैं। ज्योतिषअंक 3 के व्यक्ति बुद्धिमान विवेकी, व्यवस्थित और कुशल होते हैं। अगर इनकी रुचि को देखा जाए तो विशेष तौर पर इन्हें गायन, नृत्य, लेखन तथा शिक्षा के क्षेत्र में देखी जाती हैं।
पूजा नाम की लड़कियों का व्यक्तित्व – Pooja naam ki ladkiyo ka vyktitv:
इस नाम धारक की लड़कियों का व्यक्तित्व जानना बहुत आसान हैं। क्योंकि, ज्योतिषविद्या के अनुसार किसी भी व्यक्ति के नाम का अर्थ उसके जीवन में जरूर देखने को मिलता हैं। जबकि, पूजा नाम का अर्थ प्रार्थना से जुड़ा होने के कारण इनके अंदर अध्यात्म का वास बहुत ज्यादा होता हैं। क्योंकि, इन्हें अपने जीवन में कई तरह से सकरात्मकता देखने को मिलती हैं। हालाँकि, पूजा नाम की लड़कियाँ अधिकांश तौर पर प्रीत, प्यार, नम्रता वाली होती हैं। इनके अंदर लोगों के प्रति आदर सत्कार की भावना देखी जाती हैं। यही वह कारण हैं कि इनका व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक और शानदार होता हैं।
पूजा नाम की लड़कियों के गुण – Pooja naam ki ladkiyo ke gun:
पूजा एक ऐसा नाम हैं जोकि इस नाम धारक के जीवन में अमन और शांति का प्रभाव डालता हैं। जिसके कारण इस नाम धारक के जीवन में अनेकों बदलाव देखने को मिलते हैं। इसके अलावा इस नाम धारक के व्यक्ति के अंदर कुछ और सार्थक गुण देखने को मिलते हैं, जोकि निम्नलिखित हैं:
प से शुरू होने वाले हिंदू लड़कियों के नाम:
- Priti – प्रीति नाम का अर्थ (मतलब) राशि और शुभ अंक – meaning of priti in hindi
- पूजा नाम का अर्थ (मतलब) राशि और शुभ अंक – Pooja meaning in hindi
- प्राची नाम का अर्थ (मतलब) राशि और शुभ अंक – Prachi meaning in hindi
ध्यान दें: ऊपर दिए गए पूजा नाम के सुझाव केवल शैक्षिक जानकारी के लिए हैं। हालाँकि, ज्योतिषविद्या बहुत जटिल विद्या हैं। आमतौर पर, सभी ज्योतिषयों के मत एक नहीं होते हैं। इसलिए, आपको अपने बच्चे का नाम चुनने से पहले किसी अच्छे योग्य ज्योतिष से सलाह लेनी चाहिए। इस लेख की जानकारी आपके बच्चे के नामकरण के लिए दी गई है, किसी भी त्रुटि के लिए बलस्नेह की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
निष्कर्ष – Conclusion:
पूजा नाम का अर्थ, राशिफल, शुभ अंक तथा ग्रह और नक्षत्र जैसी जानकारियाँ देखने के बाद आप समझ सकते हैं कि पूजा कितना सार्थक नाम हैं। इस नाम की लड़कियाँ कैसी होती होंगी तथा इनका व्यक्तित्व और स्वभाव कैसा होता हैं? अगर संक्षेप में देखा जाए तो पूजा नाम एक अर्थपूर्ण और सकारात्मक नाम हैं। इस नाम की लड़कियाँ बहुत ही शानदार व्यक्तित्व वाली होती हैं। इस प्रकार हमें विश्वास हैं कि इस लेख को पढ़ने के बाद आपको पूजा नाम का चुनाव करने में आसानी होगी, धन्यवाद!
Content Review Details
Last Reviewed: 02 September 2024
Next Review: 2 September 2025