क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं, जिसका नाम ‘पूनम’ हैं या फिर आप अपनी बच्ची का नाम पूनम रखना चाहते हैं। जिसकी वजह से आप इस नाम से जुड़े जानकारी को खोज रहे हैं। फिलहाल, आप की खोज जो भी हो, आज हम आपको बलस्नेह के इस लेख में पूनम नाम से जुड़े उसके अर्थ, राशिफल, शुभ अंक, और व्यक्तित्व जैसी बातों के बारें में जानकारी प्रदान करेंगे। हमें उम्मीद हैं की इस लेख को पढ़ने के बाद आप पूनम नाम से जुड़े जरूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी। चलिए हम पूनम नाम के बारें में सम्पूर्ण जानकारी देखते हैं, जोकि निम्नलिखित प्रकार से हैं:
पूनम नाम का अर्थ (मतलब) – Poonam name meaning in hindi:
नामकरण का सही मायने राशि के अनुसार शुरू होने वाले पहले अक्षर के आधार पर होना चाहिए। ठीक इसी प्रकार अगर देखा जाए तो पूनम नाम का अर्थ “पूर्णिमा, पूरा चाँद तथा पूर्णमासी होता हैं। जबकि, कुछ लोगों का मनाना हैं की पूनम नाम का मतलब महीने के चौदहवीं रात का चाँद जिस दिन चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक सीधी रेखांश 180° में आ जाते हैं उस दिन पूर्णमासी माना जाता हैं। अगर और विस्तृत रूप में देखा जाए तो पूनम नाम की लड़कियाँ अपने उत्तम व्यवहार के लिए जानी जाती हैं। इनकी बौद्धिक क्षमता बहुत तेज होती हैं। जबकि, इन्हें बहुत कम लोगों से दोस्ती करना पसंद होता हैं। आमतौर पर देखा गया हैं कि पूनम नाम की लड़कियाँ धार्मिक प्रवित्ती की होती हैं।
क्र.सं | पहलु | विवरण |
---|---|---|
1. | नाम | पूनम (Poonam) |
2. | अर्थ | पूर्णिमा, पूरा चाँद |
3. | लिंग | लड़की |
4. | धर्म | हिंदू |
5. | शुभ अंक | 5 |
6. | राशि | कन्या |
7. | शुभ दिन | बुधवार |
8. | शुभ रंग | हरा |
9. | नक्षत्र | स्वाति, विशाखा |
10. | रत्न | पन्ना |
पूनम नाम की राशिफल – Poonam naam ki rashi:
राशि के बारें में हमें सही जानकारी कोई जानकार ज्योतिष ही प्रदान कर सकता हैं। जोकि, आप से कुछ मामूली से सवाल-जबाब के बाद आपकी सही राशि के बारें में बता सकता हैं। ठीक इसी प्रकार से देखें तो पूनम नाम की राशि “कन्या” होती हैं। कन्या राशि के धारक धार्मिक होने नाते पूजा-पाठ में अधिक विश्वास करते हैं। इस राशि के व्यक्ति नियम के बहुत पक्के होते हैं। किसी भी कार्य को समय पर करना इनकी पहली प्राथमिकता होती हैं। पूनम नाम की लड़कियाँ जल्दी किसी के ऊपर विश्वास नहीं करती हैं। लेकिन, अगर किसी के साथ इनका ताल-मेल एक बार बैठ जाता हैं तो उनके साथ अपनी दोस्ती जीवन पर्यंत निभाती हैं।
पूनम नाम की लड़कियों का शुभ अंक – Poonam naam ka shubh ank:
लकी नंबर हर किसी के जीवन में बहुत ही अहम योगदान प्रदान करता हैं। क्योंकि, व्यक्ति अपने लकी नंबर को अपने आप से जोड़कर रखता हैं। इस प्रकार से अगर देखा जाए तो कन्या राशि के आधार पर पूनम नाम की लड़कियों का लकी नंबर 5 होता हैं। विशेष रूप से, देखा गया हैं की शुभ अंक 5 के धारक तेज दिमाग वाले तथा लोगों को अधिक लोकप्रिय होते हैं। इसके अलावा, ज्योतिष अंक 5 इनके जीवन में तरक्की में बहुत योगदान देते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो पूनम नाम के व्यक्ति अपने शानदार स्वभाव और व्यक्तित्व के लिए भी जाने जाते हैं।
पूनम नाम के लड़कियों का व्यक्तित्व – Poonam naam ke ladkiyo ka vyktitv:
किसी भी व्यक्ति का व्यक्तित्व उसका एक अनोखा गहना होता हैं। जिसे कोई भी चाह कर भी नहीं चुरा सकता हैं। लेकिन, अपने व्यक्तित्व को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी उसी व्यक्ति की होती हैं। क्योंकि, अगर किसी भी व्यक्ति का व्यक्तित्व एक बार लोगों की निगाह में नीचे गिर गया तो वह इंसान चाह कर भी पहले जैसा व्यक्तित्व नहीं बना पता हैं। इस तरह से देखा जाए तो पूनम नाम की लकड़ियों का व्यक्तित्व बहुत ही शानदार तथा लोकप्रिय होता हैं। जब भी आप पूनम नाम की लड़कियों से मिलेंगे तो आप उनके व्यक्तित्व से पहली ही मुलाकात में प्रभावित हो सकते हैं।
निष्कर्ष – Conclusion:
उपरोक्त लिखे लेख के अनुसार हम यह कह सकते हैं कि पूनम एक शानदार अर्थपूर्ण नाम हैं। इस नाम के अनेकों सार्थक अर्थ होने के नाते, पूनम नाम लोगों की पहली पसंद बनी रहती हैं। इसके अलावा अगर देखें तो पूनम की लड़कियों का राशिफल, गुण, स्वभाव और व्यक्तित्व अपने आप में एक अलग ही मिसाल पेश करती हैं, धन्यवाद!
Content Review Details
Last Reviewed: 06 January 2025
Next Review: 06 January 2026