सानवी नाम का अर्थ, राशिफल और शुभ अंक – Saanvi meaning in hindi

You are currently viewing सानवी नाम का अर्थ, राशिफल और शुभ अंक – Saanvi meaning in hindi
Image sources: canva.com

क्या आप सानवी नाम अपनी बच्ची के लिए रखने की सोच रहे हैं या फिर आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसका नाम सानवी हैं? चलो आपके मन में जो भी सवाल है, इस लेख को पढ़ने के बाद हो सकता हैं कि आपके सवालो का जबाब मिल जाए। बलस्नेह के इस लेख में हम आपकों आज सानवी नाम से जुड़े कुछ जरूरी तथ्यों से परिचय करवाएंगे जिससे आपको इस नाम से जुड़े सारे सवाल का जवाब मिल जाएगा, तो चलो शुरू करते हैं आपकी यात्रा को।

हिंदी में सानवी नाम का अर्थ – Saanvi name meaning in hindi:

वह नाम कैसा जिसका कोई अर्थ न हो, हर किसी व्यक्ति के नाम का कोई न कोई अर्थ जरूर होता हैं। जिसका प्रभाव व्यक्ति के व्यक्तित्व पर पड़ता हैं। इसलिए, बच्चे का नाम ऐसा चुनना चाहिए जिससे बच्चे के आत्मसम्मान को ठेस न पहुंचे। ठीक ऐसे ही, सानवी नाम का अर्थ ‘देवी लक्ष्मी, दिव्य, ज्ञानी और जो बाद में किया जाएगा होता हैं। सानवी नाम की लड़कियाँ लक्ष्मी के समान पूज्य होती हैं, क्योंकि हिंदू धर्म की पूज्य तुल्य लक्ष्मी जिस प्रकार से धन, सुख, समृद्धि, शांति जीवन में लाती हैं। ठीक इसी प्रकार सानवी नाम की लड़कियाँ अपने घर में सबके लिए हितकारी होती हैं।

क्र.संपहलुविवरण
1.नामसानवी (Saanvi)
2.अर्थदेवी लक्ष्मी, दिव्य
और ज्ञानी
3.लिंगलड़की
4.धर्महिंदू
5.शुभ अंक3
6.राशिकुंभ
7.शुभ दिनशनिवार
8.शुभ रंगनीला
9.शुभ रत्ननीलम

सानवी नाम की राशि – Saanvi naam ki rashi:

सानवी नाम की राशि कुंभ तथा राशि चिन्ह कलश होती हैं। इस नाम के बच्चे जनवरी 20 से फरवरी 18 के बीच जन्में होते हैं। जबकि, इनके नाम का शुरुआती अक्षर ग, स, श से शुरू होता हैं। इसके अलावा, सानवी नाम की लड़कियाँ शनि ग्रह के आधीन और वायु तत्व के प्रभाव में रहती हैं। अगर गुण देखा जाए तो चर और शुभ रंग नीला होता हैं। इस प्रकार से आप अंदाजा लगा सकते है कि सानवी नाम की लड़कियों का जीवन कैसा होता है। ऐसा माना जाता है कि, सानवी नाम की लड़कियाँ अपने जीवन में ऊंचे मुकाम हासिल करती हैं।

कुंभ राशि के आधार पर सानवी नाम का शुभ अंक – Saanvi naam ka shubh ank:

नाम की राशि व्यक्ति के जीवन में कई तरह के प्रभाव डालती हैं, जिसके माध्यम से व्यक्ति के साथ घटित होने वाली कुछ बातों की जानकारी लगा सकते हैं। आमतौर पर, देखा जाए तो सानवी नाम की लड़कियों का शुभ अंक 3 होता हैं। यह अंक इस नाम की लड़कियों के जीवन में अपार सफलता लाता हैं। यही वजह है कि लोग इनके साथ अधिक जुड़ना चाहते हैं। सच तो ये है कि सानवी नाम की लड़कियाँ अपने स्वार्थ के लिए कभी नहीं सोचती हैं, बल्कि ये लोगों के भले की कमाना करती रहती हैं। अगर इनकी रुचि को देखे तो इनको इंजीनियर, वैज्ञानिक, शोधकर्ता, लेखक के रूप में अधिक सफलता मिलती हैं।

सानवी नाम का व्यक्तित्व – Saanvi naam ka vyktitv:

किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी हम उसके साथ मिलकर बातचीत करके पता लगा सकते हैं। जबकि, अगर देखा जाए सानवी नाम के व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में तो इस नामधारक की लड़कियाँ बुद्धिमान, मेहनती और लगनशील होती हैं। यही वजह है कि सानवी नाम अक्सर लोगों की पहली पसंद बनी रहती हैं। इसके अलाव सानवी नाम की लड़कियों के बारें में देखा जाए तो इनको बुद्धिमान और परिश्रमी माना जाता हैं।

सानवी नाम के गुण – Saanvi naam ke gun:

सानवी एक ऐसा नाम है जिसके अनेकों गुण देखने को मिलते हैं, इस नाम के व्यक्ति के गुण निम्नलिखित हैं:

सकारात्मक सोच वाली
आत्मविश्वाश से भरपूर
सहज, सरल और नम्र व्यक्तित्व वाली
दयालु, धैर्यवान
अच्छे विचारों वाली
मेहनती और सहनशील

हिंदू लड़कियों के नाम:

निष्कर्ष – Conclusion:

ऊपर लिखे सानवी नाम से जुड़े लेख के आधार पर हम कह सकते हैं की सानवी एक सकरात्मक अर्थ वाला हिंदू लड़की का नाम हैं। इस नाम की ख्याति अपने आप में बहुत अधिक हैं। जबकि, देखा जाए तो सानवी नाम की लड़कियाँ जिस प्रकार से इस नाम का अर्थ होता हैं, ठीक उसी प्रकार इनका व्यक्तित्व भी होता हैं। हमें उम्मीद हैं सभी विवरण को देखने के बाद आपको अपनी बच्ची के लिए सानवी नाम का चुनाव करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

Content Review Details

Last Reviewed: 27 December 2024

Next Review: 27 December 2025

Our team has reviewed this content and ensured it is up-to-date. Learn more about our editorial policy here.

Leave a Reply