श्रुति नाम का अर्थ, राशिफल तथा शुभ अंक – Shruti meaning in hindi

You are currently viewing श्रुति नाम का अर्थ, राशिफल तथा शुभ अंक – Shruti meaning in hindi
Image sources: canva.com

क्या आप अपनी बच्ची का नामकरण करने के लिए सकारात्मक अर्थ वाला नाम खोज रहे हैं? यदि हाँ, तो आप सही जगह पर हैं, जहाँ पर आज हम आपको एक ऐसे नाम के बारे में बताने वाले हैं जो सार्थक अर्थ वाला युनीक नाम हैं। वह नाम हैं ‘श्रुति’, यह एक बहुत छोटा और बड़े सार्थक अर्थ वाला अनोखा नाम हैं। तो चलो इस नाम से जुड़े उसके अर्थ, राशि, शुभ अंक, गुण और व्यक्तित्व के बारे में देखते हैं।

श्रुति नाम का अर्थ – Shruti naam ka arth:

श्रुति नाम का अर्थ ‘श्रवण या सुनना, वेद, ज्ञान और ध्वनि’ होता हैं। इस नाम के इतने सार्थक अर्थ होने के कारण यह नाम 2015 से धीरे-धीरे लोकप्रिय होते चली जा रही हैं आपको अधिकांश तौर पर एक अनुमान के अनुसार लगभग 100 में से 10 से 15 लड़कियों के नाम श्रुति सुनने को मिल सकता हैं। जिस प्रकार से वेदों के ज्ञाता को ज्ञानी माना जाता हैं, ठीक उसी प्रकार श्रुति नाम की लड़कियों के अंदर प्रेम और सत्कार की भावना भरी होती हैं। आमतौर पर देखा गया हैं कि इस नामधारक की लड़कियाँ किसी को व्यंगात्मक जबाब देना पसंद नहीं करती हैं। इसके अलावा ये बहुत कम शब्दों में मजबूती से अपनी बात को रखती हैं, जिसके कारण लोग इनको ज्यादा सुनना पसंद करते हैं।

क्र.संपहलुविवरण
1.नामश्रुति (Shruti)
2.अर्थश्रवण या सुनना, वेद,
ज्ञान और ध्वनि
3.लिंगलड़की
4.धर्महिंदू
5.शुभ अंक4
6.राशिकुंभ
7.शुभ दिनशनिवार
8.शुभ रंगनीला, बैंगनी, ब्लैक
9.नक्षत्रउत्तरभाद्रपद, रेवती

श्रुति नाम की राशि – Shruti naam ki rashi:

अगर आप श्रुति नाम की राशि के बारे में जानकारी चाहते है तो यह जानना बहुत जरूरी हैं कि किसी बच्चे की राशि का निर्धारण कैसे किया जाता हैं? ज्योतिषविद्या के अनुसार सबसे पहले आपको पता होना चाहिए कि जब बच्चे का जन्म होता हैं तो जन्मदिन और समय के आधार पर चंद्रमा की स्थति के अनुसार बच्चे की राशि तथा नक्षत्र ग्रह की स्थिति के अनुसार निर्धारित किया जाता हैं।

ठीक इसी प्रकार अगर देखा जाए तो श्रुति नाम की राशि कुंभ और राशि चिन्ह कलश होता हैं। इस राशि के बच्चों का जन्म जनवरी 20 से फरवरी 18 के बीच हुआ होता हैं। जबकि इनके नाम के शुरू के अक्षर ग, स, श होते हैं। ये व्यक्ति शनि ग्रह के आधीन तथा वायु तत्व के साक्षी होते हैं जबकि इनका गुण चर होता हैं।

श्रुति नाम का शुभ अंक – Shruti naam ka shubh ank:

लोगो को अपने नाम के ज्योतिष अंक के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी होता हैं। अंकशास्त्र के अनुसार सभी ज्योतिषयों का शुभ अंक निकालने का अलग – अलग तरीका होता हैं। कुछ लोग जन्म कुंडली के आधार पर शुभ अंक को चुनते हैं। जबकि कुछ लोग नाम के अक्षर से उसके संख्यात्मक मान के आधार पर निकालते हैं। इस प्रकार से अगर देखा जाए तो श्रुति नाम का शुभ अंक 4 होता हैं। इस अंक के व्यक्तियों की रुचि संगीत, नृत्य, कलाकार, तथा नायिका के रूप में अधिक होती हैं। जबकि, इनका पसंदीदा रंग नीला, बैंगनी, ब्लैक और शुभ दिन शनिवार होता हैं।

श्रुति नाम के व्यक्ति का व्यक्तित्व – Shruti naam ka vyktitv:

व्यक्ति का व्यक्तित्व उसके आचरण और बात व्यवहार से पता किया जा सकता हैं। इंसान अपना प्रभाव दूसरे के ऊपर अपने व्यक्तित्व से ही छोड़ सकता हैं। जबकि अगर देखें तो श्रुति नाम की लड़कियों का व्यक्तित्व बहुत ही प्रभावशाली और लोगों को आकर्षित करने वाला होता हैं। इनकी सबसे खास बात यह होती हैं कि बहुत ही मिलनसार दयालु और मददगार होती हैं। इनसे मिलने के बाद आपको यह कभी ऐहसास नहीं होगा कि आप इनसे पहली बार मिल रहे हैं। इसके अलावा, इन्हें अपने परिवार तथा समाज के लोगों के बारे में अधिक चिंता रहती हैं।

श्रुति नाम की लड़कियों के गुण – Shruti naam ke gun:

सामाजिक और व्यवहारिक
शांत और लोकप्रिय
नेतृत्व करने की क्षमता रखने वाली
जागरूक, बुद्धिमान और मददगार
नम्र स्वभाव वाली
अपने बनाए वसूलों पर खरा उतरने वाली

निष्कर्ष – Conclusion:

श्रुति एक ऐसा नाम हैं जिसके कई सारे अर्थ होते हैं, उपरोक्त जानकारी के अनुसार इस नाम के सभी साक्ष्यों को देखने के बाद आप समझ सकते हैं कि यह नाम कितना खूबसूरत हैं। इसके अलावा इस नाम के व्यक्ति का व्यक्तित्व तथा जीवन कितना प्रभावशाली होता हैं। इसलिए, यह कहा जा सकता हैं कि श्रुति नाम आपकी बच्ची के लिए एक अच्छा नाम हो सकता हैं, धन्यवाद!

Content Review Details

Last Reviewed: 27 December 2024

Next Review: 27 December 2025

Our team has reviewed this content and ensured it is up-to-date. Learn more about our editorial policy here.

Leave a Reply